PAK vs NZ: Champions Trophy की पहली जंग पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी

PAK vs NZ: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का शुरुआत आज से हो रही है, टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से होगा। आइए मैच से पहले जानते हैं कौन सी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है। कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 1:17 PM
Story continues below Advertisement
PAK vs NZ: टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

PAK vs NZ: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक ICC चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत आज से होने जा रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा। इस धमाकेदार मुकाबले का फैंस बेसब्री से इस मैच का इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में ट्राई सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया था, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड से पिछली हार का बदला ले पाता है या नहीं। आइए मैच से पहले जानते हैं कौन सी टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है।

कैसी है कराची की पिच


कराची की पिच को बल्लेबाजों के लिए शानदार माना जा सकता है। इसलिए इस मैच में बड़ा स्कोर बनने की संभावना है। अब तक खेले गए 78 वनडे मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 36 बार जीत हासिल की है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 39 बार जीत दर्ज की है। खेल में बाद में स्पिन गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। ऐसे में आज टॉस की काफी मुख्य भूमिका होगी।

कराची का अब तक का हाई स्कोर

कराची के इस मैदान पर अब तक का सबसे बड़ा स्कोर 374 रन था। यह स्कोर एशिया कप 2008 में भारत और हांगकांग के बीच बनाया गया था। इस स्टेडियम का सबसे कम स्कोर 93 रन था। यह स्कोर महिला एशिया कप 2004-05 में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच हुआ था।

कैसा होगा कराची का मौसम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच के दौरान कराची का मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है। दिन में कई जगहों पर बादल दिख सकते है लेकिन मैच के दौरान मौसम बिल्कुल सही होगा। आर्द्रता 54% रहेगी और बारिश की संभावना सिर्फ 10% है। हवा 21 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहने की संभावना जताई गई है।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम( विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल,नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन

मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिस रऊफ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।