Champions Trophy Schedule: शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक...चैंपियंस ट्रॉफी की जंग से पहले यहां जान लें टूर्नामेंट से जुड़ी हर एक बात

Champions Trophy 2025 Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से कराची में हो रही है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। पाकिस्तान और यूएई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर रहे हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। आठ टीमों के इस टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएगा

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 6:01 PM
Champions Trophy 2025 Schedule: ICC के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है

Champions Trophy 2025 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट का आयोजन कर रही है। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान और यूएई कर रहा है। ICC के इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यह वनडे क्रिकेट में विश्व कप के बाद दूसरा सबसे बड़ा ICC टूर्नामेंट है। टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें भाग ले रही है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। जबकि बाकी टीमों के मैच पाकिस्तान के रावलपिंडी, लाहौर और कराची में खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को होगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचता है तो मैच दुबई में होगा और अगर भारत नहीं पहुंचता, तो फाइनल मुकाबल लाहौर में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में सभी 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है


ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश

ग्रुप बी: दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड

चैंपियंस ट्रॉफी का पूरा शेड्यूल

  • 19 फरवरी: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, कराची
  • 22 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी: बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 फरवरी: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
  • 1 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

सेमीफाइनल और फाइनल मैच

  • 4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई
  • 5 मार्च: सेमीफाइनल 2, लाहौर, पाकिस्तान
  • 9 मार्च: फाइनल, लाहौर

कब होगा भारत का मैच

  • 20 फरवरी: बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 23 फरवरी: पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 2 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

कब शुरू होगा मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगे, जबकि टॉस दोपहर 2:00 बजे होगा। चैंपियंस ट्रॉफी के मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स पर और जियोहॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। बता दें चैंपियंस ट्रॉफी का पिछला मुकाबला साल 2017 में खेला गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।