Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो चुका है और पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज के साथ ही टीम इंडिया के एक युवा खिलाड़ी ने बड़ी छलांग लगई है। टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में एक बार फिर नंबj वन बल्लेबाज बन गए हैं। शुभमन गिल ने पाकिस्तान के धाकड़ खिलाड़ी बाबर आजम को पछाड़ते हुए नंबर वन पर कब्जा कर लिया है।
चैंपियंस ट्रॉफी से पहले आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। भारत के स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर एक वनडे बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे के टॉप- 10 बल्लेबाजों में भारत के चार खिलाड़ी मौजूद हैं। गिल के अलावा रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर, विराट कोहली छठे स्थान पर और श्रेयस अय्यर नौवें स्थान पर मौजूद हैं। श्रेयस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। शुभमन गिल 796 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं तो वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम 773 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर। वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 727 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
बता दें कि हाल ही में खेले गए इंग्लैंड वनडे सीरीज में शुमन गिल और श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर गरजा था। गिल ने तीन मैचौं की इस वनडे सीरीज में दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा था वहीं श्रैयस अय्यर ने भी दो अर्धशतक जड़ा था। भारत ने इस सीरीज में मेहमान इंग्लैड टीम का सूपड़ा साफ कर दिया था।