IND vs BAN : फेवरेटिज्म पीक पर...इस खिलाड़ी को ड्रॉप कर हर्षित को मौका देने पर भड़क उठे फैंस, गंभीर हुए ट्रोल

Champions Trophy 2025, IND vs BAN : बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का एलान करते हुए रोहित ने बताया कि रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया गया। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। हर्षित को अर्शदीप की जगह मौका मिलने पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 6:04 PM
Ind vs Ban : हर्षित को अर्शदीप की जगह मौका मिलने पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी पर ये फैसला टीम के लिए गलत साबित होता दिखा। बांग्लादेश टीम ने मात्र 40 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का एलान करते हुए रोहित ने बताया कि रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया गया। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। हर्षित को अर्शदीप की जगह मौका मिलने पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ अर्शदीप सिंह की जगह हर्षित राणा को तरजीह दिए जाने के बाद भारत के मुख्य कोच गौतम को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण बाहर होने के बाद, हर्षित राणा को मेगा इवेंट के लिए उनकी जगह चुना गया। हाल ही में रिकी पोंटिंग सहित कई दिग्गजों ने अपनी राय देते हुए बताया था कि अर्शदीप हर्षित से बेहतर हैं। मगर, टीम मैनेजमेंट ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया।


 

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने इंग्लैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने 3 मैच खेले और24.33 के औसत से 6 विकेट लिए। वहीं, अगर अर्शदीप सिंह ने 9 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 23 के औसत से 14 विकेट लिए हैं। वहीं हर्षित राणा का चयन भारतीय फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने गौतम गंभीर के फैसले को गलत बताया। फैंस ने इस फैसले को गौतम गंभीर और हर्षित राणा दोनों ने 2024 में इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की बात से जोड़ दिया।

मैच में ऐसी है प्लेंइग इलेवन

  1. भारत की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।
  2. भारत की प्लेइंग इलेवन : तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।