Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी पर ये फैसला टीम के लिए गलत साबित होता दिखा। बांग्लादेश टीम ने मात्र 40 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे। वहीं इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 का एलान करते हुए रोहित ने बताया कि रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी की वापसी हुई है जबकि अर्शदीप सिंह को ड्रॉप किया गया। उनकी जगह हर्षित राणा को मौका मिला है। हर्षित को अर्शदीप की जगह मौका मिलने पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं।
