Get App

IND vs PAK : खेल ही नहीं बल्कि कमाई में भी नंबर-1 है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, हर सेकेंड की कीमत लाखों में

IND vs PAK : ICC ने 2024 से लेकर 2027 तक के मीडिया राइट्स 3 बिलियन डॉलर, यानी करीब 24 हजार करोड़ रुपए में बेचे हैं। इतनी बड़ी कीमत चुकाने के बाद ब्रॉडकास्टर्स ICC के हर टूर्नामेंट से बड़ी कमाई की सोचते हैं। और ब्रॉडकास्टर्स की कमाई का सबसे बड़ा जरिया भारत-पाक का मैच है

Rajat Kumarअपडेटेड Feb 19, 2025 पर 9:54 PM
IND vs PAK : खेल ही नहीं बल्कि कमाई में भी नंबर-1 है भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, हर सेकेंड की कीमत लाखों में
टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत- पाक मैच में 10 सेकेंड का एड स्लॉट की कीमत 40 लाख रुपये रही। यानी हर सेकेंड की कीमत 4 लाख रुपए।

IND vs PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर खेले जाने वाला कोई भी मुकाबला किसी भी एक्शन फिल्म से कम नहीं होता। बात अगर क्रिकेट की हो तो दोनों देशों के बीच हुए मुकाबलों में इतना रोमांच, एक्शन और ड्रामा रहा है जो आपको आजकल की बॉलीवुड फिल्मों में भी ना देखने को मिले। इंडिया वर्सेज पाकिस्तान, खेल की दुनिया में सबसे बड़ी राइवलरी। बॉर्डर के दोनों तरफ, क्रिकेट कोई खेल नहीं बल्कि एक धर्म के जैसे है और इसे खेलने वाले भगवान की तरह।

भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी की कहानी आजादी से शुरू होती है, जो आज तक जारी है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट को लेकर चल रही जंग आज भी दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स बैटल के तौर पर देखने को मिलती है। और अगर ICC टूर्नामेंट की बात करे तो दोनों देशों के बीच मुकाबला सिर्फ गेंद और बल्ले के बीच में ही नहीं चल रहा होता बल्कि ये मुकाबला करोड़ों फैंस और उनके अनगिनत जज्बातों की बीच भी जारी रहता है।

चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर इन अनगिनत जज्बातों के बीच मुकाबला होने जा रहा है। 23 फरवरी को दुबई में भारत-पाकिस्तान एक बार फिर दो-दो हाथ करने जा रहे हैं और इस मैच को लेकर खिलाड़ियों से ज्यादा दोनों देश के फैंस तैयार नजर आ रहे हैं। इस मैच की इतनी ज्यादा डिमांड है कि टिकटों की कीमत लाखों रुपये तक पहुंच गई है।

आखिर क्रिकेट की दुनिया में भारत और पाकिस्तान का मैच क्यों इनता अहम स्थान रखता है और इसके पीछे होने वाली कमाई कितनी बड़ी है, आइए जानते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें