IND vs PAK : अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा भारत-पाक मैच को मिला व्यूअरशिप, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

India vs Pakistan : जियो और हॉटस्टार मर्ज होने के बाद ये jiohotstar पर पहला भारत पाकिस्तान मैच था। दोपहर ढाई बजे मैच शुरू हुआ तो व्यूवरशिप 6.8 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद मैच जैसे जैसे बढ़ता गया, व्यूवरशिप भी तेजी से बढ़ी। इस मैच को अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा व्यूअरशिप मिला

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:38 PM
IND vs PAK:भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जियोहॉटस्टार पर जुड़े 60 करोड़ से अधिक फैंस

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 :  भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान का मैच एक बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। यह मुकाबला जियो हॉटस्टार के नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 60.2 करोड़ व्यूज मिले।

जियो हॉटस्टार पर बना नया रिकॉर्ड

जियो हॉटस्टार पर भारत-पाक मैच के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग ने नया रिकॉर्ड बनाया। जब विराट कोहली ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी रन बनाया और अपना 51वां शतक पूरा किया, तब इसे 60.2 करोड़ दर्शकों ने देखा। बता दें कि इस मैच में ही विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में ही 14000 रन की शानदार उपलब्धि को हासिल कर लिया है।विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है।


वहीं जब मोहम्मद शमी ने मैच का पहला ओवर फेंका तब दर्शकों की संख्या 6.8 करोड़ थी, जो मैच के साथ बढ़ती रही। पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में यह 32.1 करोड़ तक पहुंच गई और ब्रेक के दौरान 32.2 करोड़ दर्शकों ने मैच देखा।

वर्ल्ड कप में थे इतने नंबर

जब भारत ने रन चेज शुरू किया तो दर्शकों की संख्या बढ़कर 33.8 करोड़ हो गई। लंबे समय तक यह 36.2 करोड़ पर बनी रही, लेकिन जैसे ही भारत जीत के करीब पहुंचा, यह संख्या रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई। पहले सबसे ज्यादा एक साथ मैच देखने का रिकॉर्ड 2023 में बना था, जब भारत ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से खेला था। तब डिज्नी+ हॉटस्टार पर 3.5 करोड़ दर्शक लाइव जुड़े थे। वहीं एशिया कप में भारत-पाक मैच के दौरान यह संख्या 2.8 करोड़ थी।

रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच का प्रसारण जियोस्टार के टीवी चैनलों पर भी हुआ। जियोस्टार, वायकॉम18 और स्टार इंडिया के विलय से बना नया नेटवर्क है। हालांकि, टीवी पर कितने लोगों ने मैच देखा, इसकी जानकारी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) एक हफ्ते बाद जारी करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।