Get App

IND vs PAK : अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा भारत-पाक मैच को मिला व्यूअरशिप, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड

India vs Pakistan : जियो और हॉटस्टार मर्ज होने के बाद ये jiohotstar पर पहला भारत पाकिस्तान मैच था। दोपहर ढाई बजे मैच शुरू हुआ तो व्यूवरशिप 6.8 करोड़ पहुंच गई। इसके बाद मैच जैसे जैसे बढ़ता गया, व्यूवरशिप भी तेजी से बढ़ी। इस मैच को अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा व्यूअरशिप मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 5:38 PM
IND vs PAK : अमेरिका की जनसंख्या से ज्यादा भारत-पाक मैच को मिला व्यूअरशिप, टूटे पिछले सारे रिकॉर्ड
IND vs PAK:भारत-पाकिस्तान मैच के लिए जियोहॉटस्टार पर जुड़े 60 करोड़ से अधिक फैंस

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 :  भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। रविवार को दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान का मैच एक बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। यह मुकाबला जियो हॉटस्टार के नए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड 60.2 करोड़ व्यूज मिले।

जियो हॉटस्टार पर बना नया रिकॉर्ड

जियो हॉटस्टार पर भारत-पाक मैच के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग ने नया रिकॉर्ड बनाया। जब विराट कोहली ने 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विजयी रन बनाया और अपना 51वां शतक पूरा किया, तब इसे 60.2 करोड़ दर्शकों ने देखा। बता दें कि इस मैच में ही विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में ही 14000 रन की शानदार उपलब्धि को हासिल कर लिया है।विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है।

वहीं जब मोहम्मद शमी ने मैच का पहला ओवर फेंका तब दर्शकों की संख्या 6.8 करोड़ थी, जो मैच के साथ बढ़ती रही। पाकिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में यह 32.1 करोड़ तक पहुंच गई और ब्रेक के दौरान 32.2 करोड़ दर्शकों ने मैच देखा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें