Champions Trophy 2025: कब और कहां लाइव देख पाएंगे भारत-पाकिस्तान का मैच? लाइव स्ट्रीमिंग का जानें डिटेल

Champions Trophy 2025 के मुकाबलों का बेसब्री से इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली सबसे बड़ी खिताबी भिड़ंत के साथ-साथ टूर्नामेंट के सभी मैचों के लाइव प्रसारण के डिटेल सामने आ गई है

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 5:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चैंपियन्स ट्रॉफी का जल्द होने वाला है आगाज

ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming : क्रिकेट प्रेमियों के लिए 19 फरवरी से 9 मार्च तक के दिन काफी खास होने वाले है। ODI वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान और दुबई में होगा। वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भारत-पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को होने वाला है। क्रिकेट प्रेमी कब, कहां और कैसे टूर्नामेंट के सभी मुकाबले देख सकेंगे, यहां डिटेल चेक कर सकते हैं।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 4-4 टीमों के दो ग्रुप हैं। 8 साल बाद यह टूर्नामेंट हो रहा है। 2017 में पाकिस्तान ने भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं।

 कैसे और कहां लाइव देख सकते हैं?


चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों को जियोस्टार स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा। यह पहली बार होगा जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट को 16 फीड्स और 9 भाषाओं में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर मैच 9 अलग-अलग भाषाओं में दिखाए जाएंगे, जैसे अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़। इसके अलावा, मैचों को इंडियन साइन लैंग्वेज और ऑडियो कमेंट्री के साथ भी देखा जा सकेगा। टीवी पर अंग्रेजी फीड के अलावा स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनल्स पर हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में कवरेज होगा।

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला दोपहर 1 बजे से दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

वहीं पाकिस्तान में क्रिकेट फैन्स चैंपियंस ट्रॉफी के मैच PTV और Ten Sports प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इसके अलावा, पाकिस्तान में Myco और Tamasha ऐप्स पर भी मैच स्ट्रीम किए जाएंगे। यूएई, मध्य पूर्व और उत्तरी अफ्रीका के देशों में चैंपियंस ट्रॉफी के मैच CricLife MAX, CricLife MAX2 चैनल और STARZPLAY स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर लाइव देखे जा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।