Champions Trophy 2025, PAK vs NZ Highlights : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो गया है और ओपनिंग मुकाबले में ही मेजबान पाकिस्तान को करारी शिकस्त मिली। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले मुकाबले को कीवी टीम ने जीत लिया है। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड टीम ने 321 रनों का टारगेट सेट किय। जवाब में पाकिस्तान ने 10 विकेट गंवाकर 260 से ज्यादा रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 60 रनों से अपने नाम किया। पाकिस्तान को अब अपना अगला मुकाबला भारत के साथ खेलना है। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में क्या-क्या खास देखने को मिला है।
