India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा मात दी। इस जीत के साथ ही मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। पाकिस्तान के मेजबानी में हो रहे चैंपियंस ट्रॉफी से अब वो ही बाहर हो गया है।
पाकिस्तान ने लिए बुरा सपना
पाकिस्तान की टूर्नामेंट में शुरुआत ही किसी बुरे सपने की तरह हुई थी। जब पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इसके बाद अब भारतीय टीम ने उसे 6 विकेट से हरा दिया और अब टूर्नामेंट से ही बाहर। पाकिस्तान के हारने के बाद पड़ोसी देश के लोग अजीबो-गरीब बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक क्रिकेट डिबेट शो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस शो में भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली हार पर चौंकाने वाले दावे किए गए हैं। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
पाक मीडिया का हैरान कर देने वाला दावा
पाकिस्तान के एक क्रिकेट डिबेट शो में एक व्यक्ति ने कहा कि भारत ने अपने 22 पंडितों को दुबई स्टेडियम में भेज दिया है। उनका दावा था कि हर भारतीय खिलाड़ी के साथ दो-दो पंडित होते हैं, जो जादू टोना कर रहे हैं और पाकिस्तानी खिलाड़ियों का ध्यान भंग कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान में टीम इंडिया नहीं आना चाहती थी क्योंकि उन्हें पता था कि वहां पंडित नहीं जा सकते। शख्स ने यह भी कहा कि दुबई में भारतीय पंडित इतना असर डाल रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाड़ियों को खेलने में मुश्किल हो रही है। एक और मजेदार बात यह थी कि मैच से पहले भारत ने सात पंडितों को मैदान पर भेजा था, जो वहां के माहौल को ठीक करने के लिए जादू टोना कर रहे थे।
इस शख्स ने आगे कहा, ‘एक और मजे की बात ये है कि मैच से एक दिन पहले उन्होंने सात पंडित मैदान में उतारे थे वो भारतीय टीम के आने से पहले. पंडितों ने जगहों का जायजा लेने के बाद जादू-टोना किया था. टीम इंडिया उसके बाद मैदान पर उतरी थी.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और पाकिस्तान में इसे लेकर काफी हंसी उड़ाई जा रही है।