Champions Trophy 2025 : इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम, सामने आई भारतीय टीम की नई जर्सी

भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को है। इसके लिए टीम इंडिया ने दुबई लैंड करने के 12 घंटे के भीतर ही नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर दी।

अपडेटेड Feb 19, 2025 पर 1:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान की नजर

Champions Trophy 2025 : पिछले आठ महीनों से क्रिकेट के चाहने वाले फैंस को इस हाईवोल्टेज मुकाबले का इंतजार है, वो अब कुछ ही दिनों बाद देखने को मिलेगी। आज से एक हफ्ते बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की भिड़त होने वाली है। इस मुकाबले को लेकर भारत से लेकर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज होने में अब बस दो ही दिनों का समय बचा है। वहीं टूर्नामेंट के मद्देनजर आज भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च हो गई है।

क्या कहते हैं नियम

बता दें कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की इस जर्सी पर मेजबान देश पाकिस्तान का नाम भी प्रिंट है। मालूम हो कि आईसीसी के नियमों के अनुसार, टीमों को अपनी जर्सी पर मेजबान टीम का नाम लिखना होता है, चाहे मैच कहीं भी हो।


चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को दुबई में खेलेगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा।

भारत दुबई में खेलेगा अपने सारे मैच

मालूम हो कि इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में हो रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से काफी पहले ही यह घोषणा कर दी थी कि भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसी रुख के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को टूर्नामेंट को हाइब्रिड मोड में बदलना पड़ा। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। अगर भारत सेमीफाइनल और फाइनल खेलता तो ये मुकाबले भी दुबई में ही कराए जाएंगे।

भारतीय टीम ने शुरू की प्रैक्टिस

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मुकाबले होंगे। टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश एक ही ग्रुप-ए में हैं। वहीं भारतीय टीम का चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ 20 फरवरी को है। इसके लिए टीम इंडिया ने दुबई लैंड करने के 12 घंटे के भीतर ही नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर दी। नेट पर कोहली के साथ रोहित शर्मा बैटिंग करते नज़र आए।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।