Australia vs South Africa : चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला, पिच रिपोर्ट से प्लेइंग XI तक...सब जानें यहां

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 25 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है, और अब दोनों अपनी दूसरी जीत के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी

अपडेटेड Feb 25, 2025 पर 10:13 AM
चैंपियंस ट्रॉफी में 25 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा

Australia vs South Africa Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार, 25 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप बी के इस मैच में दोनों दिग्गज टीमों की भिड़त होगी और दोनों की नजर सेमीफाइल पर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सातवां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 25 फरवरी को रावलपिंडी में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की इस भिड़ंत के रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों ने अब तक एक-एक मैच जीत चुकी हैं। अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 107 रनों के विशाल अंतर से हराया था, जबकि कंगारुओं ने इंग्लैंड को 5 विकेट से धोया था।

कैसी रहेगी पिच

दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की है, और अब दोनों अपनी दूसरी जीत के लिए एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस मैच के बाद, किसी एक टीम को अपनी पहली हार का सामना करना पड़ेगा। रावलपिंडी की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलती है। पिच पर गेंद को तेज़ी से गति मिलती है और उछाल भी होता है, जिससे शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा हो सकता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी हो सकती है और स्पिन गेंदबाजों को सहायता मिल सकती है।


मौसम बनेगा विलेन

बारिश ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। इस मैच के दौरान बारिश के 50 से 70 फीसदी तक आसार है। अगर बारिश इस मैच में खलल पैदा करती है तो टीमों के साथ ही ये फैंस के लिए बड़ा झटका होगा।

दोनों टीमों के स्क्वाड

  1. ऑस्ट्रेलिया- स्टीव स्मिथ, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मैथ्यू शॉर्ट, एडम जंपा।
  2. दक्षिण अफ्रीका- टेम्बा बावुमा, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोर्जी, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

  1. साउथ अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्क्रम, हेनरिक क्लासेन, रयान रिकेल्टन, रासी वैन डेर ड्यूसेन, केशव महाराज और कगिसो रबाडा.
  2. ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, नाथन एलिस, मार्नस लाबुशेन, जॉश इंग्लिस (विकेटकीपर),ट्रेविस हेड, बेन ड्वारशुइस, मैट शॉर्ट, एडम जैम्पा, एलेक्स कैरी और स्पेंसर जॉनसन.

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।