Get App

डी गुकेश पर पैसों की बारिश! अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी से भी ज्यादा की कमाई, मिले इतने करोड़ रुपए

भारत के केवल 18 साल के चेस प्लेयर डी गुकेश ने 12 दिसंबर को इतिहास रचते हुए सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का तमगा हासिल किया। फाइनल में उन्होंने चीन के डिंग लिरेन को मात दी। वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद गुकेश पर खूब पैसों की बारिश हुई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 11, 2025 पर 4:10 PM
डी गुकेश पर पैसों की बारिश! अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी से भी ज्यादा की कमाई, मिले इतने करोड़ रुपए
डी गुकेश पर पैसों की बारिश!

Chess World Champion D Gukesh : खेलों की बात करें तो भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता के आगे और कोई दूसरा खेल आसपास भी नहीं टिकता है। क्रिकेट खिलाड़ियों को शोहरत के साथ ही साथ पैसे भी छप्पर फाड़ के मिलते हैं। हमारे देश में दूसरे खेलों में भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो भारत का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर रहे हैं। उन्हीं खिलाड़ियों में शंतरज के खिलाड़ी डी गुकेश का नाम सबसे ऊपर आता है। पिछले साल 18 साल के डी गुकेश ने वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर दुनिया के सबसे युवा चेस चैंपियन बने थे। वहीं चैंपियन बनने के बाद डी गुकेश पैसों की बारिश हुई और एक बड़ा प्राइस मनी मिली।

गुकेश पर हुई पैसों की बारिश

चेस.कॉम की एक रिपोर्ट में 2024 में गुकेश द्वारा अर्जित कुल पुरस्कार राशि का खुलासा किया गया है। पुरस्कार राशि के मामले में, गुकेश ने 15,77,842 अमेरिकी डॉलर कमाए, जो लगभग 13.6 करोड़ रुपये के बराबर है। इस राशि में गुकेश को तमिलनाडु सरकार से मिली राशि शामिल नहीं है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने पहले घोषणा की थी कि वह विश्व चैंपियनशिप जीतने के लिए गुकेश को 5 करोड़ रुपये देगी। गुकेश के स्कूल, वेल्लामल विद्यालय ने भी उन्हें कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद मर्सिडीज-बेंज ई क्लास उपहार में दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति से ज्यादा कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें