Champions Trophy Final : पिछले 15 दिनों से जारी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब फाइनल की ओर बढ़ चला है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में 9 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। बता दें कि बीते 4 मार्च को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और दो विकेट भी अपने नाम किए। वहीं इस मैच के दौरान की उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई, जिसे लेकर अब बवाल मचा हुआ है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
