Get App

CM योगी का UP के खिलाडियों को बड़ा तोहफा, अब एथलीट AC-3 कोच में कर सकेंगे फ्री यात्रा

यूपी के खिलाड़ियों के लिए 2 फीसदी सीटें सरकार द्वारा आरक्षित की जाएंगी। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2022 पर 12:48 PM
CM योगी का UP के खिलाडियों को बड़ा तोहफा, अब एथलीट AC-3 कोच में कर सकेंगे फ्री यात्रा
36th National Games में भाग लेने जा रहे यूपी के खिलाड़ियों से सीएम योगी ने मुलाकात की और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को 36वें राष्ट्रीय खेल (36th National Games) में भाग लेने जा रहे यूपी के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें जीत की शुभकामनाएं देने के साथ-साथ बड़ा तोहफा भी दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राज्य के एथलीटों के लिए एसी थ्री टियर ट्रेन में मुफ्त यात्रा की घोषणा की।

यूपी के खिलाड़ियों के लिए 2 फीसदी सीटें सरकार द्वारा आरक्षित की जाएंगी। सीएम योगी के इस ऐलान के बाद अब राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवागमन के लिए रेलवे की एसी थ्री टियर कोच की सुविधा भी मिलेगी। 36वें राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने जा रहे उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों से मंगलवार को संवाद के दौरान मुख्यमंत्री की इस घोषणा का खिलाड़ियों ने स्वागत किया है।

ये भी पढ़ें- Mahesh Babu Mother Death: तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू की मां का निधन, लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में ली आखिरी सांस

मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे होनहार खिलाड़ियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह खुशी की बात है इस बार के राष्ट्रीय खेल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों की अब तक की सबसे बड़ी टीम रवाना होने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें