Commanwealth Games 2022: ओलिंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल नहीं होंगे। जेवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) नीरज चोपड़ा चोट लगने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हैं। Commonwealth Games दो दिन बाद 28 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू होने वाले हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने के सेक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने 26 जुलाई को बताया कि नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ खेलों में शामिल नहीं होने वाले हैं।
