Abhishek Sharma And Yuvraj Singh : टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की इस समय हर तरफ चर्चा हो रही है। पिछले दिनों मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए इस टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने महज 54 गेंदों में 135 रनों की धुंआधार पारी खेली थी और 13 छक्के लगाए थे। इस पारी के बाद लोग उन्हें भविष्य का युवराज सिंह बताने लगे हैं। अभिषेक के पिता राज कुमार शर्मा ने अपने बेटे को इस मुकाम तक पहुंचाने के पीछे महान भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह का हाथ बताया और कहा कि उनकी ट्रेनिंग में ही अभिषेक में ये निखार आया है।
