Get App

CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत ने जीते दो गोल्ड, बॉक्सर नीतू घंघास और अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लहराया तिरंगा

बॉक्सर नीतू गंगस (Boxer Nitu Ganghas) ने CWG 2022 में महिलाओं के मिनिममवेट कैटेगरी यानी 45 से 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2022 पर 4:09 PM
CWG 2022: बॉक्सिंग में भारत ने जीते दो गोल्ड, बॉक्सर नीतू घंघास और अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लहराया तिरंगा
बॉक्सर नीतू घंघास और अमित पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स में लहराया तिरंगा

Commonwealth Games 2022: भारतीय मुक्केबाज नीतू घंघास (Boxer Nitu Ganghas) ने बर्मिंघम (Birmingham) में राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में भारत को 14वां गोल्ड दिलाया है। बॉक्सर नीतू गंगस ने CWG 2022 में महिलाओं के मिनिममवेट कैटेगरी यानी 45 से 48 किलोग्राम में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता हैं।

नीतू घंघास ने मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

वहीं भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने 48-51 किलोग्राम वेट कैटेगरी में इंग्लैंड के कियारन मैकडोनाल्ड को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता है।

इन दोनों मुक्केबाजों ने अपने मुकाबलों के फाइनल में मेजबान देश इंग्लैंड के प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें