Get App

टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ये किसपर भड़के योगराज सिंह, सुना दी खरी-खरी

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं इस खिताबी जीत के बाद अब क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2025 पर 8:33 PM
टीम इंडिया के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ये किसपर भड़के योगराज सिंह, सुना दी खरी-खरी
टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

Champions Trophy 2025 : न्‍यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने चार विकेट से शानदार जीत हासिल की है। ये भारतीय टीम का तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी खिताब है। इस खिताबी जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों पर लोग जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। वहीं इस खिताबी जीत के बाद अब क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

योगराज सिंह ने कही ये बात 

टीम इंडिया की ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीत पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि भारत ने जीत हासिल की। मैं रोहित शर्मा, विराट कोहली, गौतम गंभीर और पूरे प्रबंधन के लिए बहुत खुश हूं। जब भारत ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार गया तो कई आलोचकों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाए थे। भारत ने दो ICC ट्रॉफी जीतकर उन्हें गलत साबित कर दिया। कुछ लोग रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठा रहे थे। मैं, मैडम (कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद) से उनकी फिटनेस के बारे में पूछना चाहता हूं। उन्हें खिलाड़ियों पर टिप्पणी करना शोभा नहीं देता। मुझे बहुत खुशी है कि रोहित शर्मा संन्यास नहीं ले रहे हैं। उन्हें (विराट कोहली और रोहित शर्मा) 2027 विश्व कप के बाद संन्यास लेने के बारे में सोचना चाहिए। हमारी टीम बहुत अच्छी है और उन्हें कोई नहीं हरा सकता।"

दुबई में भारत ने रचा इतिहास

सब समाचार

+ और भी पढ़ें