Harmanpreet Kaur Controversy: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के फाइनल मुकाबले में अंपायरिंग को लेकर गुस्सा दिखाया। 22 जुलाई को भारत बनाम बांग्लादेश महिला टीम का वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला हुआ। तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया। मैच के दौरान ही हरमनप्रीत ने गुस्से में अपना बल्ला स्टंप्स पर दे मारा था जिसके लिए उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई।
बांग्लादेश की कप्तान को लेकर कही कठोर बातें
आने वाले एशिया कप से हो सकती हैं बाहर
अपने बल्ले से की गई हरकत और अंपायर्स को लेकर पब्लिकली टिप्पणी करने के खिलाफ उन्हें Hangzhou में ऑर्गेनाइज होने वाले मैच से बाहर किया जाएगा। BCCI के एक अधिकारी ने बिना अपनी पहचान बताए इस संबंध में कहा कि पिछले 24 महीनों में हरमनप्रीत के हिस्से चार डिमेरिट प्वाइंट आ चुके हैं। उन्हें या तो एक टेस्ट से बाहर होना पड़ सकता है या दो लिमिटेड ओवर्स वाले मैच से बाहर किया जा सकता है। अगर ऐसा फैसला लिया जाता है तो वो पहले दो एशियाड गेम्स नहीं खेल पाएंगी। हरमनप्रीत कौर के खिलाफ ये ICC इंटरनेशनल पैनल मैच के रेफरी Akter Ahmad ने सारे चार्जेस लगाए हैं। बांग्लादेश के साथ भारत मुकाबले के दौरान वो भी वहीं मौजूद थे।