Get App

हरमनप्रीत कौर को अंपायर के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ेगा भारी, दो मैचों से की जा सकती हैं बाहर

Harmanpreet Kaur Controversy: हरमनप्रीत कौर के खिलाफ शिकायतों की एक लंबी लिस्ट है। वो पिछले 24 महीनों में चार बार टीम के लिए मुसीबतें पैदा कर चुकी हैं। हाल ही में बांग्लादेश की धरती पर उनका एग्रैशन उन पर भारी पड़ने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें या तो एक टेस्ट या आने वाले एशिया कप मैचों से। बाहर किया जा सकता है। जानिए क्या है पूरा विवाद

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2023 पर 9:14 AM
हरमनप्रीत कौर को अंपायर के खिलाफ गुस्सा दिखाना पड़ेगा भारी, दो मैचों से की जा सकती हैं बाहर
पिछले 24 महीनों में हरमनप्रीत के हिस्से चार डिमेरिट प्वाइंट आ चुके हैं।

Harmanpreet Kaur Controversy: भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के फाइनल मुकाबले में अंपायरिंग को लेकर गुस्सा दिखाया। 22 जुलाई को भारत बनाम बांग्लादेश महिला टीम का वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला हुआ। तीसरे वनडे में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय महिला टीम 225 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मैच टाई हो गया। मैच के दौरान ही हरमनप्रीत ने गुस्से में अपना बल्ला स्टंप्स पर दे मारा था जिसके लिए उनकी 50 प्रतिशत मैच फीस काट ली गई।

बांग्लादेश की कप्तान को लेकर कही कठोर बातें

मैच खत्म होने के बाद भी जब हरमनप्रीत का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अंपायरिंग पर निशाना साधा। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान भी हरमनप्रीत ने बांग्लादेश की कप्तान को कह दिया कि आप यहां अकेली क्या कर रही हैं अंपायर्स को भी बुला लीजिए। आपने मैच टाय नहीं किया है। इस बात से नाराज होकर बांग्लादेशी कप्तान निगार सुल्ताना अपनी टीम के साथ वापिस ड्रेसिंग रूम में लौट गईं। हरमनप्रीत की इस हरकत को देखते हुए उनकी अतिरिक्त मैच फीस का 25 प्रतिशत काट लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरमनप्रीत को अब आने वाली एशियन गेम्स में दो मैच से बाहर किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें