Himanshu Sangwan on Virat Kohli Dismissal : कुछ दिनों में पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बिना किसी इंटरनेशनल मैच के दर्शकों की काफी भीड़ देखी गई थी। अरुण जेटली स्टेडियम में रणजी मैच को देखने के लिए 20 हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। आमतौर पर रणजी मैच के दौरान स्टेडिम खाली रहते हैं पर दिल्ली में खेले जाने वाला ये मैच एक खास था क्योंकि इस मैच में क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली खेल रहे थे। 12 साल बाद राणजी खेलने उतरे कोहली की वापसी कुछ खास नहीं रहा, उन्हें रेलवे की तरफ से खेल रहे हिमांशु सांगवान ने विराट को क्लीन बोल्ड कर दिया। वहीं अब हिमांशु ने विराट कोहली का विकेट लेने के पीछे गजब की कहानी बताई है।
बस में बना था विराट को आउट करने का प्लान
विराट कोहली के विकेट के बाद लाइम लाइट में आए हिमांशु ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, उस विकेट के पीछे की अनोखी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि, दिल्ली के खिलाफ मैच के लिए खास तौर से विराट कोहली के लिए उनकी और टीम की क्या प्लानिंग थी।
बस ड्राइवर ने दी थी ये सलाह
हिमांशु ने बताया कि बस में विराट कोहली को आउट करने का प्लान बना था और बस ड्राइवर ने उन्हें कोहली के विकेट के लिए एक स्पेशल सलाह दी थी। हिमांशु सांगवान ने बताया कि, 'हम जिस टीम बस में सफर कर रहे थे उसके ड्राइवर ने मुझसे कहा था कि आप जानते हैं कि आपको विराट कोहली को चौथी-पांचवीं स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करनी होगी और फिर वह आउट हो जाएंगे। हालांकि मैंने अपनी स्ट्रेंथ के अनुसार गेंदबाजी की और विकेट हासिल किया।'
रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु के अनुसार, टीम के पास रणजी ट्रॉफी खेल में पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ पहले से तय गेंदबाजी योजना नहीं थी। खिलाड़ी ने कहा, "विराट कोहली के लिए कोई खास योजना नहीं थी। कोचों ने हमें बताया कि दिल्ली के खिलाड़ी आक्रामक क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। वे सभी स्ट्रोक खिलाड़ी हैं। हमें अनुशासित लाइन पर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया था।"