ऑस्ट्रेलिया में स्किल्ड वीजा के लिए कैसे अप्लाई करें? वीजा हासिल करने से जुड़ी तमाम बारीकियों के बारे में यहां जानें

क्या आप अपनी स्किल के आधार पर ऑस्ट्रेलिया में काम की तलाश में हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए स्किल से जुड़े दो पॉपुलर वीजा विकल्प हो सकते हैं: द स्किल्ड नॉमिनेटेड वीजा (सबक्लास 190) और द स्किल्ड वर्क रीजनल वीजा (सबक्लास 491)। ये वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट रेजिडेंसी या प्रोविजनल रेजिडेंसी यानी स्थायी या अस्थायी रूप से रहने की सुविधा प्रदान कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 27, 2023 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
स्किल्ड वर्क रीजनल वीजा (सबक्लास 491) को 491 वीजा ऑस्ट्रेलिया के तौर पर भी जाना जाता है।

क्या आप अपनी स्किल के आधार पर ऑस्ट्रेलिया में काम की तलाश में हैं? अगर ऐसा है, तो आपके लिए स्किल से जुड़े दो पॉपुलर वीजा विकल्प हो सकते हैं: द स्किल्ड नॉमिनेटेड वीजा (सबक्लास 190) और द स्किल्ड वर्क रीजनल वीजा (सबक्लास 491)। ये वीजा आपको ऑस्ट्रेलिया में परमानेंट रेजिडेंसी या प्रोविजनल रेजिडेंसी यानी स्थायी या अस्थायी रूप से रहने की सुविधा प्रदान कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको इन वीजा के लिए अप्लाई करना है, तो आपके पास ऑस्ट्रेलियाई सूची में मौजूद उन स्किल से जुड़ा अनुभव होना चाहिए, जिनके आधार पर वीजा की अनुमति दी जाती है। इस लेख में हम आपको इन वीजा से जुड़े खास बातों, जरूरी शर्तों आदि के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

स्किल्ड नॉमिनेटेड वीजा (सबक्लास 190) क्या है?

स्किल्ड नॉमिनेटेड वीजा (Skilled Nominated Visa), ऐसे स्किल्ड वर्कर्स के लिए परमानेंट वीजा है, जिनके पास प्वाइंट्स आधारित एसेसेमेंट के साथ-साथ किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य सरकार या क्षेत्रीय (टेरिटरी) सरकार से नॉमिनेशन मिला हो। यह वीजा आपको इन सुविधाओं की अनुमति देगा:

· ऑस्ट्रेलिया में स्थायी तौर पर रहने की सुविधा

· ऑस्ट्रेलिया में काम करने और पढ़ाई करने की सुविधा


· पांच साल तक के लिए ऑस्ट्रेलिया आने-जाने की सुविधा

· परमानेंट रेजिडेंसी के लिए सक्षम रिश्तेदारों को स्पॉन्सर करने की सुविधा

· अगर आप बाकी शर्तें पूरी करते हैं, तो ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता के लिए अप्लाई करने की सुविधा

इस वीजा को अप्लाई करने के लिए आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:

· आपका काम, नौकरी या प्रोफेशन, संबंधित ऑक्युपेशन लिस्ट (काम/नौकरियों की सूची) में होना चाहिए

· आपकी उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए

· प्वाइंट्स टेस्ट में कम से कम 65 अंक हासिल करने होंगे

· आपके पास अंग्रेजी भाषा की पर्याप्त योग्यता होनी चाहिए

· किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य सरकार या क्षेत्रीय सरकार से नॉमिनेशन भी जरूरी है

· आपको स्किलसेलेक्ट (SkillSelect) के जरिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) सबमिट करना होगा

· डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स से निमंत्रण मिला हो

· हेल्थ और कैरेक्टर से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी

एप्लिकेशन प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको ये काम पूरे करने होंगे

· अपनी योग्यता और प्वाइंट्स स्कोर के बारे में पता करना

· स्किल एसेसमेंट और इंग्लिश टेस्ट रिजल्ट हासिल करना

· स्किलसेलेक्ट के जरिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट सबमिट करना

· डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स से निमंत्रण हासिल करना

· निमंत्रण हासिल करने के 60 दिनों के भीतर वीजा के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना

· वीजा के लिए जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराना और पैसे का भुगतान करना

· वीजा ऐप्लिकेशन की अनुमति का इंतजार करना

वीजा की प्रोसेसिंग टाइम में आम तौर पर 9 से 12 महीने का वक्त लगता है। वीजा फीस 4,115 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। इसके अलावा, कुछ अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना पड़ सकता है।

स्किल्ड वर्क रीजनल वीजा (सबक्लास 491) क्या है?

स्किल्ड वर्क रीजनल वीजा (सबक्लास 491) को 491 वीजा ऑस्ट्रेलिया के तौर पर भी जाना जाता है। यह वीजा उन स्किल्ड वर्कर्स को दिया जाता है, जिन्हें किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य सरकार या वहां की क्षेत्रीय सरकार द्वारा नॉमिनेट किया गया हो या संबंधित शर्तें पूरी करने वाले ऐसे रिश्तेदार ने स्पॉन्सर किया हो, जो ऑस्ट्रेलिया के संबंधित इलाके में रहते हों। यह वीजा आपको इन चीजों की सुविधा देता है:

· ऑस्ट्रेलिया में 5 साल रहने की सुविधा

· ऑस्ट्रेलिया के संबंधित इलाके में रहने, काम करने और पढ़ाई करने की सुविधा

· वीजा की अवधि के दौरान ऑस्ट्रेलिया आने-जाने की सुविधा

· संबधित इलाके में कम से कम 3 साल रहने के बाद परमानेंट रेजिडेंसी के लिए अप्लाई करने की सुविधा

491 वीजा के लिए आपको इन शर्तों को पूरा करना होगा:

· आपका काम, नौकरी या प्रोफेशन, संबंधित ऑक्युपेशन लिस्ट (काम/नौकरियों की सूची) में होना चाहिए

· आपकी उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए

· प्वाइंट्स टेस्ट में कम से कम 65 अंक हासिल करना जरूरी है

· आपके पास अंग्रेजी भाषा की पर्याप्त योग्यता होनी चाहिए

· आपको किसी ऑस्ट्रेलियाई राज्य सरकार या वहां की क्षेत्रीय सरकार द्वारा नॉमिनेट किया गया हो या संबंधित शर्तें पूरी करने वाले ऐसे रिश्तेदार ने स्पॉन्सर किया हो, जो ऑस्ट्रेलिया के संबंधित इलाके में रहते हों।

· आपको स्किलसेलेक्ट (SkillSelect) के जरिये एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EOI) सबमिट करना होगा

· डिपार्टमेंट ऑफ होम अफेयर्स से निमंत्रण हासिल करना भी जरूरी होगा

· हेल्थ और कैरेक्टर से जुड़ी शर्तें पूरी करनी होंगी

इसके लिए एप्लिकेशन प्रोसेस मोटे तौर पर 190 वीजा की तरह ही है। वीजा फीस 4,115 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है। इसके अलावा, कुछ अतिरिक्त शुल्क का भी भुगतान करना पड़ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।