ICC Cricket World Cup 2023 Points Table: 5 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड और 6 अक्टूबर को पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड की भिड़ंत के बाद प्वाइंट्स टेबल में उतार-चढ़ाव दिखाई देना शुरू हो गया है। 5 अक्टूबर से अहमदाबाद स्टेडियम से वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। भारत में आयोजित हो रहे इस क्रिकेट के महाकुंभ में 46 दिनों में 48 मैच खेले जाएंगे। दुनियाभर के अलग-अलग देशों से आईं 10 टीमें, भारत के वर्ल्ड क्लास 10 क्रिकेट ग्राउंड्स में भिड़ेंगी। ऐसे में हर टीम का लक्ष्य सेमी फाइनल में जगह बनाना होगा। प्वाइंट्स टेबल में टॉप फॉर पर आने वाली टीमों को सेमी फाइनल खेलने का मौका मिलेगा। 9 में से कम से कम सात मैच किसी भी टीम को सेमी फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए खेलने ही होंगे। मान लीजिए कि किन्हीं दो टीमों में टाई हो जाता है तो ऐसे में टीम के विनिंग रेशो और नेट रन रेट की बदौलत प्वाइंट्स टेबल में सबसे टॉप पर रहेगी उसे सेमी फाइनल खेलने का मौका दिया जाएगा। देखिए अब तक प्वाइंट्स टेबल में टीमों का क्या है हाल-
प्वाइंट्स टेबल पर न्यूजीलैंड टॉप पर तो इंग्लैंड दसवें पायदान पर खिसकी
इंग्लैंड खिसकी दसवें पायदान पर
दूसरे दिन के बाद प्वाइंट्स टेबल का कुछ ऐसा रहा हाल
प्वाइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान की भिड़ंत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड से हुआ। पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। टॉस गंवाकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 286 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। हालांकि 287 रन का टारगेट भी नीदरलैंड चेज नहीं कर पाई और 205 रनों पर ही सिमट गई। ऐसे में पाकिस्तान 81 रन से मैच जीत गई। अब प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान +1.620 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। वहीं नीदरलैंड खिसक कर नौवें पायदान पर जा पहुंची है।
आज और कल के मुकाबले पर भारतीयों की पैनी नजर
7 अक्टूबर को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में काफी ज्यादा फेरबदल देखने को मिलेगा। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की सारी नजर 8 अक्टूबर को मेजबान देश भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले पर होगी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया को ODI सीरीज में हराकर आई इंडियन टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि शुभमन गिल की कमी टीम को थोड़ा खल सकती है। डेंगू से पीड़ित शुभमन गिल को इस ODI कप में खेलने का अब मौका नहीं मिलेगा।