IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। यह मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में गुलाबी गेंद से खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस करारी हार की प्रमुख वजह भारतीय टीम का बल्लेबाजी रही। टीम इंडिया दोनों पारियों में 200 का अंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 140 रनों की शानदारी पारी खेलकर ये मैच टीम इंडिया से दूर ले गए।
इस बल्लेबाज ने किया परेशान
बता दें कि ट्रेविस हेड ने लगातार भारत के खिलाफ रन बना रहे हैं।भारत के खिलाफ उन्होंने कई अहम मौको पर बड़ी पारियां खेली हैं। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक ठोका। फिर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया के सपना चकनाचूर कर दिया। अब एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में भी हेड ने 140 रनों की तगड़ी पारी खेली.
ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में हुए पिंक बॉल टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हराकर विजयी वापसी की है। पैट कमिंस ने दूसरी पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए, जिसके चलते मेहमान टीम केवल 18 रन की बढ़त ले पाई। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 3.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। भारत का प्रदर्शन पहले टेस्ट से बिलकुल विपरीत रहा। दोनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भारतीय टीम ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने पहले पारी में छह विकेट ले कर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, और दूसरी पारी में कमिंस ने 5 विकेट अपने नाम किया।
स्टार्क ने तोड़ी भारत की उम्मीद
तीसरे दिन की शुरुआत में भारत की उम्मीदें ऋषभ पंत और नितीश रेड्डी के बीच साझेदारी से थीं, जिससे वापसी की थोड़ी सी उम्मीद बन सके। लेकिन स्टार्क ने पंत को आउट कर भारतीय उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कमिंस ने अपने पिछले दिन के प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए भारतीय पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा। रेड्डी ने कुछ आक्रामक शॉट्स खेलकर दिखाया पर वे अपनी पहले टेस्ट अर्धशतक से चूक गए।