Get App

IND vs AUS: पहले WTC फिर वर्ल्ड कप फाइनल और अब BGT में शतक...टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बना ये कंगारू बल्लेबाज

IND vs AUS: एडिलेड ओवल में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया और शानदार शतक लगाया। हेड ने इस मैच में 140 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 चौके और 4 छक्के लगाया। हेड की पारी के बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में आसानी से जीत हासिल की।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 3:01 PM
IND vs AUS: पहले WTC फिर वर्ल्ड कप फाइनल और अब BGT में शतक...टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बना ये कंगारू बल्लेबाज
IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए बुरा सपना बना ये कंगारू बल्लेबाज (Photo Credit- Social Media)

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के लिए निराशाजनक साबित हुआ। यह मुकाबला डे-नाइट फॉर्मेट में गुलाबी गेंद से खेला गया, जिसमें भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस करारी हार की प्रमुख वजह भारतीय टीम का बल्लेबाजी रही। टीम इंडिया दोनों पारियों में 200 का अंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने 140 रनों की शानदारी पारी खेलकर ये मैच टीम इंडिया से दूर ले गए।

इस बल्लेबाज ने किया परेशान

बता दें कि ट्रेविस हेड ने लगातार भारत के खिलाफ रन बना रहे हैं।भारत के खिलाफ उन्होंने कई अहम मौको पर बड़ी पारियां खेली हैं। उन्होंने 2023 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक ठोका। फिर वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में सेंचुरी लगाकर टीम इंडिया के सपना चकनाचूर कर दिया। अब एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट मैच में भी हेड ने 140 रनों की तगड़ी पारी खेली.

भारत की शर्मनाक हार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें