IND vs BAN Highlights: शमी का पंजा, रोहित का 'हैट्रिक' कैच ड्रॉप और गिल का शतक, मैच में रहे ये रोमांचक पल

IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे मैच में भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। दुबई में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 229 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज की। भारत ने शुभमन गिल के नाबाद शतक और मोहम्मद शमी की 5 विकेट की शानदार गेंदबाजी की बदौलत यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया

अपडेटेड Feb 20, 2025 पर 11:13 PM
IND vs BAN: आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में क्या-क्या खास देखने को मिला है

 IND vs BAN: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया, इस मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज किया। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने भारत को 229 रनों का टारगेट दिया था। जिसको भारत ने 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 6 विकेट से अपने नाम कर लिया है।

इस मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए शमी ने पांच विकेट झटके तो वहीं बल्लेबाजी मे गिल ने जलवा बिखेरा। गिल ने शानदार शतक लगाया और भारत को मैच जिताया। आइए जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में क्या-क्या खास देखने को मिला है।

शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक


शुभमन गिल ने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रन की मैच विनिंग पारी खेली। गिल की शतकीय पारी की बदौलत भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ जीत दिलाई। गिल का यह वनडे में लगातार दूसरा शतक था। उन्होंने इससे पहले 87, 60, 112 और नाबाद 101 रन बनाए हैं। दुबई की धीमी पिच पर भारत को 229 रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत करनी पड़ी।

शुभमन और केएल राहुल के बीच काफी अच्छी साझेदारी हुई। केएल राहुल ने 47 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाए और छक्का मारकर मैच खत्म किया। गिल और राहुल के बीच 98 गेंदों पर 87 रनों की साझेदारी हुई।

रोहित ने पूरे किए अपने वनडे करियर में 11,000 रन

रोहित शर्मा ने हमेशा अपनी विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 69 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रोहित ने 36 गेंदों पर 41 रन बनाए। इसी मैच मे रोहित ने अपने वनडे करियर में 11,000 रन पूरे कर लिए।

मोहम्मद शमी भी रहे मैच के हीरो

भारत के लिए मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 53 रन देकर 5 विकेट झटके। मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान सबसे कम मैच में 200 वनडे विकेट झटकने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। 34 वर्षीय शमी वनडे क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले आठवें भारतीय हैं।

भारतीय टीम की फिल्डिंग

आज के मैच में भारतीय फील्डरों ने काफी आसान से कैच छोड़े जो बाद में उनको काफी भारी पड़ा। रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर स्लिप में जाकिर का आसान कैच छोड़ दिया, जिससे अक्षर पटेल की हैट्रिक से चूक गए। इसके बाद 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने ह्रदय का कैच छोड़ा और दो ओवर बाद केएल राहुल स्टंपिंग का मौका गंवा बैठे। तौहीद ह्रदय और जाकिर अली ने इस जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया। बांग्लादेश का स्कोर 9 ओवर में 5 विकेट गिर गया था। उस समय जाकिर अली और तौहीद ह्रदय ने समझदारी से खेलते हुए टीम की पारी को संभाला। दोनों ही बल्लेबाजों ने फिर 150 रनों की पार्टनरशिप की।

तौहीद ह्रदय की शतकीय पारी

तौहीद ह्रदय ने ऐंठन के बावजूद 118 गेंदों में शानदार 100 रन की पारी खेली। उनकी शतकीय पारी और जैकर अली के साथ अहम साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश ने 9वें ओवर में 35/5 से संघर्ष करते हुए आखिरी ओवर तक 228 रन बनाकर ऑलआउट होने में कामयाबी हासिल की। वहीं जाकिर अली 68 रनों की शानदार पारी खेली। जाकिर अली को मोहम्मद शमी ने आउट किया।

IND vs BAN Highlights Score: चैंपिंयस ट्रॉफी में टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, जीता पहला मुकाबला, गिल और शमी बने हीरो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।