Get App

टीम में शामिल होने के बाद भी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के पहले इंग्लैंड से खेल जाने वाली सीरीज में बुमराह की जगह एक युवा खिलाड़ी को शामिल किया गया है। बुमराह के फिटनेस को लेकर टीम को एक रिपोर्ट का इंतजार है, जो 2 फरवरी को आने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2025 पर 4:46 PM
टीम में शामिल होने के बाद भी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच नहीं खेलेंगे बुमराह? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट
बुमराह के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। हालांकि, सेलेक्टर्स ने टीम चुनते समय कुछ चौंकाने वाले फैसले भी लिए।  ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर खबर आई थी कि पीठ में सूजन के कारण वो कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। ऐसी भी खबरें आईं कि बुमराह, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। वहीं आज टीम के ऐलान में जसप्रीत बुमराह का नाम प्रमुखता से लिया गया, पर उनकी फिटनेस पर अभी सवाल खड़े हो रहे हैं।

बुमराह पर रहेगी नजर

चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शनिवार को बताया कि जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए फिट नहीं हो पाएंगे। इसके चलते हर्षित राणा को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया, क्योंकि बुमराह की फिटनेस को लेकर मेडिकल टीम से अपडेट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जसप्रीत बुमराह को लेकर भी पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि, जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अभी तक स्थिति साफ नहीं है। अजीत अगरकर ने बताया कि इसके लिए फरवरी की शुरुआत तक का इंतजार करन होगा। रोहित शर्मा हम जसप्रीत बुमराह की फिटनेस का इंतजार कर रहे हैं और बीसीसीआई की मेडिकल टीम से फरवरी की शुरुआत में उनकी स्थिति के बारे में पता चलेगा।

इस दिन आएगी फिटनेस पर रिपोर्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें