IND vs ENG: भारत के इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड से वसूला तीन गुना लगान, पूर्व पीएम के सामने इंग्लिश टीम की हुई बड़ी बेज्जती

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत मिली है। इस मैच को देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पर राजनीति से लेकर फिल्म और बिजनेस की दुनिया के बड़े नाम पहुंचे। बता दें कि इंग्लैंड की टीम को सपोर्ट करने इस मैच में पूर्व पीएम पहुंचे। वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से मिले

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 10:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अभिषेक शर्मा से ही हार गया इंग्लैंड

Abhishek Sharma Century  : साल 2001 में रिलीज हुई जिसमें आमिर खान की फिल्म लगान का एक डायलॉग आज भी काफी फेमस है, और वो है 'तीन गुना लगान'। लगान फिल्म का ये फेसम डायलॉग हॉलीवुड अभिनेता ने एंड्रयू रसेल का किरदार निभाते हुए बोला था और आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर इसकी गूंज सुनाई थी। यहां भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैड टीम से तीन गुना लगान वसूला।भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 150 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।

मिली बड़ी हार

मुंबई में हुए इस मुकाबले की जीत के स्टार साबित हुए युवा ओपनर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने 135 रनों की विध्वंसक पारी खेली और टीम इंडिया को 247 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अभिषेक शर्मा ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया और दो विकेट अपेन नाम किए, जिसके कारण पूरी इंग्लिश टीम सिर्फ 97 रन पर ढेर कर दिया।


अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक

बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 150 रनों की शानदार जीत दर्ज की। पांचवें टी20 में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा की 135 रनों की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। अपनी पारी में अभिषेक शर्मा ने महज 37 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 37 गेंदों में ये तूफानी सेंचुरी जमाई जो रोहित शर्मा के बाद भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। आउट होने से पहले अभिषेक ने सिर्फ 54 गेंदों में 135 रन बनाए, जिसमें 13 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

बता दें कि इंग्लैंड की टीम को सपोर्ट करने इस मैच में पूर्व पीएम पहुंचे। ऋषि सुनक मैच शुरू होने से पहले मैदान के अंदर भी आए थे। वह भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर से मिले।

वहीं दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लिश बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया और इंग्लैंड की टीम 97 रनों पर ढेर हो गई। फिल साल्ट ने शानदार अर्धशतक के साथ एक मात्र रेंजर पारी खेली, जो आखिरकार बेकार चली गई। भारत ने वानखेड़े में यादगार जीत के साथ सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।