Abhishek Sharma Century : साल 2001 में रिलीज हुई जिसमें आमिर खान की फिल्म लगान का एक डायलॉग आज भी काफी फेमस है, और वो है 'तीन गुना लगान'। लगान फिल्म का ये फेसम डायलॉग हॉलीवुड अभिनेता ने एंड्रयू रसेल का किरदार निभाते हुए बोला था और आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर इसकी गूंज सुनाई थी। यहां भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैड टीम से तीन गुना लगान वसूला।भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के पांचवे और आखिरी मैच में इंग्लैंड को एकतरफा अंदाज में 150 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया।
