Get App

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

India vs Australia Semifinal Match Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर आमने-सामने हो गई हैं। भारत और चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (4 मार्च) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नाटमेंट अब तक के सभी मैच भारत जीत चुका है। उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 04, 2025 पर 11:32 AM
IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
India vs Australia Semifinal Match Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमी फाइनल खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम अब तक विजयी रथ पर सवार है। टीम ने ग्रुप स्‍टेज में सभी 3 मैच जीते हैं। भारत ने अपने पहले मैच में बांग्‍लादेश को और दूसरे मैच में पाकिस्‍तान को 6-6 विकेट से हराया। आखिरी मुकाबले में रविवार को न्‍यूजीलैंड को 44 रन से शिकस्‍त दी। अब पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्‍ट्रेलिया से होगा। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने अपने पहले 2 मैच में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। आज (4 मार्च 2025) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

दोनों ही टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं। भारत ने जहां तीनों मैच जीते हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक मुकाबला जीता और उसके दो मैच बारिश से धुल गए। भारत ने भले ही ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन सेमीफाइनल में गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

कब और कहां देखें लाइव मैच ?

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 2 बजे होगा। भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल स्‍पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 सेमीफाइनल मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 चैनलों पर होगा। वहीं, अगर आप ओटीटी के जरिए मैच देखना चाहते हैं तो आपको लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो स्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल पर जियो हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें