IND vs NZ : चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? शुभमन गिल ने कह दी बड़ी बात

Rohit Sharma Retirement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले शनिवार शाम को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर भी जवाब दिया। शुभमन गिल ने सवाल किया गया कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 7:49 PM
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Rohit Sharma Retirement: रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी (India vs New Zealand Champions Trophy 2025 final) का फाइनल खेला जाना है। दोनों ही टीमें इस फाइनल की तैयारी में पूरे जोर-शोर से लगी हुई हैं। वहीं इस खिताबी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास पर एक बड़ा बयान दिया है।

 फाइनल के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से पहले शनिवार शाम को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर भी जवाब दिया। शुभमन गिल ने सवाल किया गया कि मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद संन्यास ले लेंगे, क्या इसको लेकर ड्रेसिंग रूम या टीम मेम्बर्स में कोई चर्चा हुई है? इस पर गिल ने कहा कि, 'अभी तो हमारी फाइनल जीतने की ही कोशिश हो रही है। टीम में रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर कोई बात नहीं हो रही है। इस पर रोहित भाई ही फैसला करेंगे, अभी वो चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने पर ही फोकस कर रहे हैं।'


बता दें कि रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल खेला जाना है। भारत के लिए न्यूजीलैंड को हराना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। अब तक हुए सभी ICC टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का भारत के खिलाफ 10-6 का रिकॉर्ड है। वहीं, ICC नॉकआउट मुकाबलों में भी न्यूजीलैंड भारत से 3-1 से आगे है। हालांकि, फिलहाल न्यूजीलैंड के लिए यह मुश्किल समय चल रहा है।

रोहित-कोहली पर रहेगी सबकी नजर

बता दें कि रोहित शर्मा 2007 में  टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। इसके बाद, जब भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती, तब भी वह टीम में थे। 2024 में, उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 विश्व कप जिताया। वहीं, विराट कोहली भी कई बड़े टूर्नामेंट जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। वह 2011 में वनडे विश्व कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।