Get App

IND vs NZ : नहीं आ रही अच्छी फीलिंग...चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले रविचंद्रन अश्विन ने क्यों कही ये बात

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 final : फाइनल से पहले अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि, भारत ने दुबई में कोविड के दौरान खेला था और उसके बाद न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने भी वहां मुकाबले खेले

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2025 पर 4:44 PM
IND vs NZ : नहीं आ रही अच्छी फीलिंग...चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले रविचंद्रन अश्विन ने क्यों कही ये बात
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उतरेगी।

India vs New Zealand Champions Trophy 2025 final : भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में उतरेगी। रविवार को दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। बता दें किचैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत का लगातार तीसरा आईसीसी वाइट बॉल का फाइनल है। इससे पहले टीम इंडिया 2023 वनडे विश्व कप फाइनल और 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में भी पहुंची थी। इस पूरे चैंपियंस ट्रॉफी में एक बात जो आम रही है वह है भारत पर लगे आरोप। वहीं फाइनल से पहले इन आरोपों पर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खुलकर बात की है।

अश्विन ने कह दी बड़ी बात

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उन लोगों की आलोचना की जो यह कहते हैं कि भारत को "होम एडवांटेज" यानी घरेलू मैदान का फायदा मिलता है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जब भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय टीम के कप्तान और कोच से इस बारे में सवाल किए जाते हैं, तो वह सिर्फ हंस सकते हैं। अश्विन ने उदाहरण देते हुए बताया कि, 2009 चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका ने अपने सभी मैच एक ही मैदान पर खेले थे, लेकिन वे फाइनल में नहीं पहुंच सके। इसका मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कोई गलती की, बल्कि यह दर्शाता है कि अच्छा क्रिकेट खेलना ही सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, "हमें स्वीकार करना चाहिए कि भारत ने शानदार क्रिकेट खेला है और इसी वजह से फाइनल तक पहुंचा है।"

नहीं आ रही अच्छी फिलिंग...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें