IND vs PAK Highlights: गिल के शानदार चौके तो कुलदीप के फिरकी का जादू, विराट के आगे ऐसे पाकिस्तान ने किया सरेंडर

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 : भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया और पड़ोसियों को 6 विकेट से हरा मात दी। इस जीत के साथ ही मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

अपडेटेड Feb 23, 2025 पर 10:56 PM
Story continues below Advertisement
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का जीत का सिलसिला जारी है।

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का जीत का सिलसिला जारी है। भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी है। टीम इंडिया ने अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को चारो खाने चित कर दिया और पड़ोसियों को 6 विकेट से हरा मात दी। इस जीत के साथ ही मेन इन ब्लू ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर जबरदस्त अंदाज में 242 रन का लक्ष्य बिना किसी परेशानी के हासिल कर लिया। टीम इंडिया की इस जीत के स्टार विराट कोहली रहे, जिन्होंने एक बेहतरीन शतक जमाया। आइए जानते हैं मैच में कौन-कौम से रहे रोमांचक पल

विराट का 51वां शतक

चैंपियंस ट्रॉफी में पहली बार विराट कोहली ने शतक लगाया है, वनडे में 51वां शतक लगाया है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में 82वां शतक जड़ा। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रनों के मामले में रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा। वहीं विराट कोहली की इस शानदार पारी की वजह से टीम इंडिया ने आसानी से पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की।


विराट के 14 हजार रन पूरे

विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में ही 14000 रन के करिश्माई उपलब्धि को हासिल कर लिया है। बता दें कि, विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ये कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरे किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 359वें मैच की 350वीं पारी में हासिल की थी। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने अपनी टीम के लिए 402 वनडे मैच खेलते हुए 378 पारियों में 14000 रन बनाए थे।

गिल और अय्यर की शानदार पारी

पाकिस्तान के खिलाफ 242 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी रही। भारत को पहला झटका पांचवें ही ओवर में लग गया, जब कप्तान रोहित शर्मा को शाहीन आफरीदी ने एक बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया। रोहित ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए हांलाकि आउट होने से पहले उन्होंने 3 चौके के अलावा एक सिक्स लगाया। रोहित के आउट होने के बाद शुभमन गिल ने पारी को संभाला। गिल ने 52 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। वहीं श्रेयस अय्यर ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारियों ने मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया।

भारत की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवरों में 241 रन बनाए।  भारत को पहली सफलता हार्दिक पंड्या ने दिलाई, जिन्होंने बाबर आजम को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवा दिया। इसके बाद इमाम उल हक (10) को अक्षर पटेल ने शानदार थ्रो से रनआउट किया। दो विकेट गिरने के बाद कप्तान मोहम्मद रिजवान और सऊद शकील ने पाकिस्तानी पारी को संभाला। कुलदीप यादव ने सलमान अली आगा (19) और शाहीन आफरीदी (0) को लगातार गेंदों में आउट कर दिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 200 रन हो गया। नसीम शाह भी 14 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने। हारिस रऊफ भी 8 रन बनाकर रनआउट हो गए, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 9 विकेट पर 241 रन हो गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।