Get App

India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि होंगे तीन मुकाबले, चैंपियंस ट्रॉफी के आया बड़ा अपडेट

एसीसी ने फैसला किया है कि भारत या पाकिस्तान की मेजबानी वाले सभी एशिया कप टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। एशिया कप का आधिकारिक मेजबान देश भारत है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से यह मैच श्रीलंका या यूएई में खेले जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 27, 2025 पर 9:51 PM
India vs Pakistan: भारत-पाकिस्तान के बीच एक नहीं बल्कि होंगे तीन मुकाबले, चैंपियंस ट्रॉफी के आया बड़ा अपडेट
IND vs PAK: अब कब आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

India and Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले किसी भी मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर पहुंच जाता है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में दोनों टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक-दूसरे के आमने सामने हुई थी। इस मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर फैंस को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमें एशिया कप में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

अब कब होगा इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने टूर्नामेंट के लिए सितंबर के दूसरे और चौथे हफ्ते के बीच अस्थायी समय तय किया है। एशिया कप का टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसमें कुल 19 मैच होंगे।

होंगे तीन मैच

सब समाचार

+ और भी पढ़ें