Get App

IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, सचिन को पछाड़ते हुए बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में ही 14000 रन के करिश्माई उपलब्धि को हासिल कर लिया है। बता दें, विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2025 पर 9:09 PM
IND vs PAK : पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा, सचिन को पछाड़ते हुए बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है

India vs Pakistan, Champions Trophy 2025 : भारत और पाकिस्तान के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। वहीं इस मुकाबले में भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अपनी पारी में 15 रन बनाते ही कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन बाए हैं। उन्होंने इस मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बने विराट

विराट कोहली ने 299 मैच की 287 पारियों में ही 14000 रन के करिश्माई उपलब्धि को हासिल कर लिया है। बता दें कि, विराट दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज हैं जिसने वनडे में 14 हजार रन का आंकड़ा छूआ है। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर और श्रीलंका के कुमार संगाकारा ये कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज 14000 रन पूरे किए हैं। सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 359वें मैच की 350वीं पारी में हासिल की थी। पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने अपनी टीम के लिए 402 वनडे मैच खेलते हुए 378 पारियों में 14000 रन बनाए थे।

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत उतनी अच्छी रही है। भारत ने फिलहाल 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल विराट कोहली और श्रेयस अय्यर मौजूद हैं। इससे पहले कोहली और शुभमन के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की पार्टनरशिप हुई। पाकिस्तान के लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने शुभमन गिल को आउट करके इस पार्टनरशिप का अंत किया।  गिल ने सात चौको की मदद से 52 गेंदों पर 46 रन बनाए। फिलहाल क्रीज पर विराज कोहली 66 रन बना कर मौजूद हैं वहीं उनका साथ श्रेयस अय्यर 46 रन बनाकर दे रहे हैं। भारत को जीत के लिए अब मात्र 57 रनों की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें