Sanju Samson : कैमरे के सामने जब फूट-फूट कर रोए संजू सैमसन के पिता, कहा-बेटा सेफ नहीं

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जब भी संजू का नाम टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं होता तब बवाल देखने को मिलता है। हाल ही में संजू सैमसन के पिता ने बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Jan 22, 2025 पर 9:05 PM
Story continues below Advertisement
फूट-फूट कर रोए संजू सैमसन के पिता

Sanju Samson : टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर संजू सैमसन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। जब भी संजू का नाम टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं होता तब बवाल देखने को मिलता है। हाल ही में संजू सैमसन के पिता ने बड़ा बयान दिया है। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के पिता सैमसन विश्वनाथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले अपने बेटे के साथ केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के संबंधों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए। सैमसन के पिता ने आरोप लगाया कि उनका बेटा संजू केसीए के साथ सुरक्षित नहीं है।

फूट-फूट कर रोए संजू सैमसन 

बता दें कि सैमसन वर्तमान में 22 जनवरी से शुरू होने वाली पांच टी20आई सीरीज के लिए सूर्यकुमार-यादव की कप्तानी वाली भारत की टी20आई टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज कोलकाता में हैं, जहां भारत ईडन गार्डन्स में पहला टी20आई खेलेगा। स्पोर्ट्स तक को दिए गए एक इंटरव्यू में संजू सैससन के पिता ने अपने बेटे के केसीए के साथ संबंधों के बारे में बात करते हुए फूट-फूचट कर रोने लगे। संजू सैमसन के पिता ने कहा, "मेरे बच्चे यहां सुरक्षित नहीं हैं। केरल क्रिकेट एसोसिएशन के ये लोग मेरे बेटे को बर्बाद कर देंगे, मैं उसे क्रिकेट बोर्ड से निकालना चाहता हूं।"


कही ये बात 

संजू के पिता ने कहा, 'हमने केसीए के खिलाफ कभी कोई काम नहीं किया। हमारी तरफ से कोई गलती नहीं हुई है। मैं और मेरे बच्‍चों ने इनके खिलाफ एक शब्‍द भी नहीं बोला, पता नहीं क्‍यों ये सिर्फ आज की बात नहीं है, पिछले 10-12 सालों से हम परेशानियों का सामना कर रहे हैं।' वहीं इस बातचीत में सैमसन विश्वनाथ ने संजू को मौके देने के लिए भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर और टी20आई कप्तान सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। बता दें कि संजू सैमसन को हाल ही में चैंपिंयस ट्रॉफी के लिए चुने गए टीम में शामिल नहीं किया गया है। सैमसन को चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुना गया और घरेलू टीम केरल के कैम्प से भी ड्रॉप कर दिया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।