U19 Womens T20 WC Final : टीम इंडिया फिर बनी वर्ल्ड चैंपियन, साउथ अफ्रिका को हरा जीता टी20 वर्ल्ड कप

U19 Womens T20 WC Final : टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। अंडर-19 महिला टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत का सामना साउथ अफ्रीका से था। यह मुकाबला कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेला गया

अपडेटेड Feb 02, 2025 पर 2:48 PM
टीम इंडिया फिर बनी वर्ल्ड चैंपियन

U19 Womens T20 WC Final :  टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। अंडर-19 महिला टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से हरा दिया है। बता दें कि 7 महीने पहले वेस्टइंडीज में दोनों देश की सीनियर टीम के बीच मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी, जहां भारत ने खिताबी मुकाबले में बाजी मारी थी।

निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय टीम ने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने सभी 7 मैच जीते हैं। बता दें 2023 में हुए इस टूर्नामेंट के पहले एडिशन में भी भारतीय टीम ने ही ट्रॉफी जीती थी।

गेंदबाजों के सामने पस्त हुआ साउथ अफ्रिका


भारतीय टीम फाइनल में पहले बॉलिंग करने उतरी।  गेंदबाजी में पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाने वाली भारतीय गेंदबाजों ने फाइनल में भी गजब की गेंदबाजी की। फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने सरेंडर कर दिया। पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन के स्कोर पर ढेर हो गई है। वहीं 83 रन चेज करते हुए भारतीय टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में  टीम इंडिया की खिलाड़ी गोंगाड़ी त्रिसा ने फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन विकेट लेने के अलावा नाबाद 44 रन भी बनाए। फाइनल में भारत को एकमात्र झटका कमालिनी के रूप में लगा। वह आठ रन बनाकर आउट हो गई।

यादगार रहा टूर्नामेंट

निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन यादगार बन गया, पूरे टूर्नामेंट में टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो उसके हक में बिल्कुल भी नहीं गया। पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट गोंगडी त्रिशा ने हासिल किए। गोंगडी त्रिशा ने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।