U19 Womens T20 WC Final : टीम इंडिया एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बन गई है। अंडर-19 महिला टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से हरा दिया है। बता दें कि 7 महीने पहले वेस्टइंडीज में दोनों देश की सीनियर टीम के बीच मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत हुई थी, जहां भारत ने खिताबी मुकाबले में बाजी मारी थी।
