IPL 2024 : एमएस धोनी (MS Dhoni) की जगह सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के नए कप्तान बन गए हैं। आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने इसकी पुष्टि की है। 42 वर्षीय धोनी ने सीएसके के कप्तान के रूप में पांच आईपीएल खिताब जीते हैं। पिछले साल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में सीएसके ने गुजरात टाइटंस को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया था। ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने पुष्टि की कि वे IPL 2024 में भी वापसी करेंगे, जिससे उनकी रिटायरमेंट को लेकर चर्चा खत्म हो गई थी।
