Get App

IPL 2025 Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, KKR और RCB के बीच पहला मैच, देखें पूरा शेड्यूल

IPL 2025 full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का फुल शेड्यूल रविवार यानी 16 फरवरी को जारी हो गया। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। IPL 2025 में 13 शहरों में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2025 पर 6:52 PM
IPL 2025 Schedule : 22 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, KKR और RCB के बीच पहला मैच, देखें पूरा शेड्यूल
IPL 2025 Schedule: आईपीएल के पूरा शेड्यूल जारी हो गया है

IPL 2025 full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का फुल शेड्यूल रविवार (16 फरवरी) को जारी हो गया।  इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।  पहला मैच ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइड (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा।

इस बार ईडन गार्डन्स में होगा फाइनल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन  का पहला मैच 22 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, वहीं 18वें सीजन का फाइनल भी 25 मई को ईडन गार्डन्स के मैदान पर ही खेला जाएगा। जबकि क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबला हैदराबाद में होगा। पिछली बार की तरह इस सीजन में भी IPL में 10 टीमें हिस्सा लेंगी। IPL 2025 में 13 शहरों में 10 टीमों के बीच कुल 74 मैच खेले जाएंगे। 22 मार्च से 18 मई के बीच लीग स्टेज के मैच खेले जाएंगे।

इस बार आईपीएल 2025 सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यह सभी डबल हेडर शनिवार और रविवार को ही होंगे। दोपहर के मुकाबले 3.30 बजे से खेले जाएंगे जबकि शाम के मुकाबले 7.30 बजे से शुरू होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें