IPL 2025 Mega Auction: पहले दिन इन खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, यहां देखिए सोल्ड और अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिए मेगा नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बारिश हुई। पंत ने स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वहीं पंत आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। आइये जानते कितने खिलाड़ी बिके और कौन नहीं बिके
MoneyControl News
अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 9:32 AM
IPL 2025 Mega Auction: नीलामी के पहले दिन टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में बिके। उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का दो दिवसीय मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में जारी है। नीलामी का आज (25 नवंबर 2204) दूसरा दिन है। पहले दिन की नीलामी में कई खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। आईपीएल की नीलामी में पहले दिन कुल 72 खिलाड़ियों पर 467.95 करोड़ रुपये खर्च हुए। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। नीलामी के पहले दिन लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंत पर 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाई। जबकि पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपये में ख़रीदा। ऐसे में अय्यर आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा।
इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा वेंकटेश अय्यर को कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में खरीदा। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को भी 11 करोड़ रुपये की भारी कीमत मिली। उन्हें पंजाब किंग्स (PBKS) ने अपनी टीम में शामिल किया। पंजाब ने ग्लेन मैक्सवेल को भी 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। पिछली बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदकर नीलामी के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
IPL 2025: सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
1 - अर्शदीप सिंह, पंजाब किंग्स - 18 करोड़ रुपये
2 - कागिसो रबाडा, गुजरात टाइटंस - 10.75 करोड़ रुपये
3 - श्रेयस अय्यर, पंजाब किंग्स - 26.75 करोड़ रुपये
4 - जोस बटलर, गुजरात टाइटंस - 15.75 करोड़ रुपये
5 - मिशेल स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स - 11.75 करोड़ रुपये
6 - ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स - 27 करोड़ रुपये
7 - मोहम्मद शमी, सनराइजर्स हैदराबाद - 10 करोड़ रुपये