IPL 2025 की शुरुआत कब से होगी? चेयरमैन अरुण धूमल ने डेट की कन्फर्म, इस सीजन में ये होगा बदलाव

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन का इंतजार सभी को है। पिछले साल नंवबर में हुई मेगा नीलामी के बाद नए रूप में दिखने वाली अपनी पसंदीदा टीमों को हर कोई खिताब जीतते देखना चाहता है। वही आईपीएल के इस सीजन के तारीखों के लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है

अपडेटेड Jan 28, 2025 पर 10:28 AM
IPL 2025 की शुरुआत 21 मार्च से

IPL 2025: क्रिकेट फैंस के लिए साल 2025 काफी धूम-धड़ाका का रहने वाला है। फैंस को पहले फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी के एक्शन देखने को मिलेंगे फिर उसके बाद आईपीएल का रोमांच जारी हो जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबलों की तारीख तो सामने आ गई है, वहीं फैंस को इस साल होने वाले आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार है।

पिछले साल नवंबर में हुई मेगा नीलामी के बाद, सभी अपनी पसंदीदा टीमों को नए अंदाज में देखना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी टीम खिताब जीते। वहीं आईपीएल की शुरूआत को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आई है। आईपीएल-2025 की शुरुआत 21 मार्च से होने की जानकारी सामने आई है।

सामने आई ये बड़ी जानकारी 


इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आईपीएल के चैयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि, 'आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत 21 मार्च से किया जाएगा।' अरुण धूमल ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में संसद खेल महाकुंभ के तीसरे सीजन की शुरुआत के दौरान मीडिया से बात करते हुए बताया कि आईपीएल 2025 में कोई नया इनोवेशन नहीं होगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह सीजन पिछली बार से कहीं बेहतर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल का अगला सीजन 21 मार्च से शुरू होगा और इसके कुछ दिनों बाद शेड्यूल जारी किया जाएगा। इस बार नियमों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा।

इस साल होगा 18वां सीजन

बता दें कि इस साल टी20 टूर्नामेंट का ये 18वां सीजन होगा। 18वें सीजन से पहले पिछले साल दुबई में मेगा ऑक्शन किया गया था। इस मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत आईपीएल नीलामी के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में साइन करने के लिए सफल बोली लगाई थी।

पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं वेंकटेश अय्यर को केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये में खरीद थी। इस तरह वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे ऑलराउंडर बने थे। आईपीएल दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण क्रिकेट लीग है, जहां दुनिया भर के खिलाड़ी आकर खेलते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।