Vaibhav Suryavanshi: कौन है 13 साल के वैभव सूर्यवंशी? जिन पर राजस्थान ने लगाई करोड़ो की बोली

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन के लिए मेगा ऑक्शन, सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित हुआ था। ऑक्शन के दूसरे दिन सबकी नजर 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर आकर टिक गई। वे इस बार के आईपीएल ऑक्शन में सबसे युवा क्रिकेटर के रूप में उभरे। उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीद लिया

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 10:10 PM
Story continues below Advertisement
Vaibhav Suryavanshi: कौन है 13 साल के वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की मेगा नीलामी में बिहार के 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ की बोली लगी है। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल ऑक्शन में खरीदे जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी की बेस प्राइस 30 लाख रुपये थी और ऑक्शन में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

राजस्थान रॉयल्स में वैभव सूर्यवंशी को  1.10 करोड़  में खरीदा

बता दें कि दुबई के जेद्दा शहर में हो रहे आईपीएल के मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन जैसे ही वैभव सूर्यवंशी का नाम नीलामी के लिए पुकारा गया, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच उन्हें खरीदने की कड़ी होड़ शुरू हो गई। दोनों टीमों के बीच मची होड़ के चलते ऑक्शन में वैभव की कीमत धीरे-धीरे बढ़ती गई और अंत में यह 1.10 करोड़ रुपये पर जाकर रुकी। आखिरी बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने हार मान ली। जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो गए।


काफी मेहनत कर यहां तक पहुंचे हैं वैभव

बता दें कि वैभव की इस कामयाबी के पीछे उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति जुनून का बड़ा हाथ है। बिहार से आने वाले इस युवा क्रिकेटर ने कई कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी पहचान बनाई। उन्होंने कम उम्र में ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले में हुआ था। पांच साल की उम्र से ही उनके पिता संजीव ने उन्हें क्रिकेट की प्रारंभिक शिक्षा देनी शुरू कर दी थी। इस साल जनवरी में मुंबई के खिलाफ बिहार की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए वैभव ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। अब आईपीएल 2025 सीजन में संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान टीम का हिस्सा बनकर वे अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

IPL 2025 Auction: 'भारत के शोएब अख्तर' को नहीं मिला खरीदार, उमरान मलिक के फैंस हुए बहुत निराश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।