Joginder Sharma : साल 2007 भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए काफी यादगार सालों में से एक है। इस साल भी भारत ने पहली बार टी20 चैंपियन बना था। साउथ अफ्रीका में पहला टी20 वर्ल्ड कप खेला जा रहा था और भारत उसका विजेता बना था। ये जीत और भी खास थी क्योंकि वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को मात दी थी। फाइनल के अंतिम ओवर का रोमांच तो कोई भूल ही नहीं पाया होगा। भारत के तेज गेंदबाज जोगिंदर शर्मा की वो कमाल की गेंदबाजी ने भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था। उन्होंने मिस्बाह उल हक का विकेट लेकर भारत को चैंपियन बनाया था। लेकिन आपको पता भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले जोगिंदर शर्मा अब कहां है।
अब कहां हैं जोगिंदर शर्मा
2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम ओवर में मिस्बाह उल हक को आउट कर जोगिंदर ने मैच जितवाया था। जोगिंदर शर्मा को उसके बाद भारत के लिए ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वे हरियाणा पुलिस में डीएसपी बने थे, फिलहाल व कालका में तैनात है। हरियाणा के रोहतक से आने वाले जोगिंदर शर्मा ने भारत के लिए 4 वनडे और 4 ही टी-20 मैच खेले. खास बात ये है कि उन्होंने अपने करियर के सभी टी20 इंटरनेशनल मैच 2007 के वर्ल्ड कप में ही खेले और इतिहास बना गए ।
आपको ये जानकार हैरान होगी कि महेंद्र सिंह धोनी और जोगिंदर शर्मा ने एक साथ ही इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2004 में दोनों ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस मैच में धोनी का खाता नहीं खुला था। जोगिंदर ने 5 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में 8 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया था। वहीं हरियाणा के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए जोगिंदर शर्मा ने कुल 77 फर्स्ट क्लास मैच खेले। इन मैचों में उन्होंने बॉलिंग करते हुए 297 विकेट लिए और बैटिंग में 5 शतक व 10 अर्धशतकों की मदद से 2804 रन बनाए।