इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की रेस में लिएंडर पेस और विजय अमृतराज

पेस का नॉमिनेशन टेनिस हॉल ऑफ फेम 2024 के लिए किया गया है। इंटरेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम ने यह नॉमिनेशनल 26 सितंबर को किया। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की रेस में 5 और खिलाड़ी शामिल हैं।अगर पेस को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है, तो वह इस सम्मान को हासिल करने वाले भारत के पहले टेनिस खिलाड़ी होंगे। इसके अलावा, भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी, कमेंटेटर और टेनिस एनालिस्ट विजय अमृतराज भी 'कॉन्ट्रिब्यूटर कैटगरी' में नॉमिनी हैं

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 8:14 PM
लिएंडर पेस को सबसे सम्मानित खिलाड़ियों की कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है।

भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस (Leander Paes) इस खेल से जुड़े हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की रेस में हैं। पेस का नॉमिनेशन टेनिस हॉल ऑफ फेम 2024 के लिए किया गया है। इंटरेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम ने यह नॉमिनेशनल 26 सितंबर को किया। इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की रेस में 5 और खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें दुनिया के पूर्व नंबर वन टेनिस खिलाड़ी कार्लोस मोया भी शामिल हैं। अगर पेस को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाता है, तो वह इस सम्मान को हासिल करने वाले भारत के पहले टेनिस खिलाड़ी होंगे।

इस मोर्चे पर भारत के लिए एक और अच्छी खबर है। भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी, कमेंटेटर और टेनिस एनालिस्ट विजय अमृतराज भी 'कॉन्ट्रिब्यूटर कैटगरी' में नॉमिनी हैं। इस कैटगरी में ऐसे लोगों की पहचान की जाती है, जिन्होंने पूरी दुनिया के टेनिस के इकोसिस्टम में अपना योगदान दिया है। इस कटैगरी में ब्रॉडकास्टर, कमेंटेटर और पत्रकार भी शामिल हैं। इस कैटगरी में अमृतराज के अलावा एक और नॉमिनी ब्रिटेन के पत्रकार रिचर्ड इवान्स भी शामिल हैं।

लिएंडर पेस को सबसे सम्मानित खिलाड़ियों की कैटगरी में नॉमिनेट किया गया है। फिलहाल, 5 अन्य खिलाड़ियों के साथ उनका नाम नॉमिनी के तौर पर घोषित किया गया है। इसके बाद अब फैन की वोटिंग शुरू होगी और दुनिया भर के टेनिस प्रेमी उस खिलाड़ी के लिए वोट करेंगे, जिसे वे टेनिस के हॉल ऑफ फेम में देखना चाहते हैं। पेस और मोया के अलावा जिन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया गया है, उनमें सर्बिया की अना इवानोविच (Ana Ivanovic), इटली की फ्लाविया पेनेटा (Flavia Pennetta), दक्षिण अफ्रीका की कारा ब्लैक (Cara Black) और कनाडा के डेनियल नेस्तर (Daniel Nestor) शामिल हैं।


हॉल ऑफ फेम के लिए फैन वोटिंग अक्टूबर के आखिर तक जारी रहेगी। इसके अलावा, इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम द्वारा आधिकारिक तौर पर नियुक्त किए गए वोटिंग ग्रुप अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए वोट करेंगे और इन वोटों को फैन वोटिंग के नतीजों के साथ मिलाया जाएगा। वोटिंग के नतीजों का ऐलान जनवरी 2024 में किया जाएगा और विजेताओं को जुलाई 2024 में औपचारिक तौर पर टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। लिएंडर पेस ने 1990 से 2020 के दौरान टेनिस खेला था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।