अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने दिग्गज फुटबॉलर Lionel Messi की जर्सी नंबर 10 को रिटायर करने का फैसला लिया है। जब मेसी अपने फुटबॉल करियर से विदा ले लेंगे उसके बाद उनकी जर्सी नंबर से कोई नहीं खेल पाएगा। एसोसिएशन के प्रेसिडेंट Claudio Tapia ने अनाउंस किया कि इस नंबर की जर्सी को अब कोई भी टीम के मेंबर नहीं पहन पाएगा। वो वर्ल्ड कप विनिंग टीम के लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।
2002 में नहीं कर पाए थे नंबर को रिटायर
एक प्रेस कांफ्रेस में Tapia ने कहा कि जब नेशनल टीम से मेसी रिटार हो जाएंगे तो किसी को भी उनके बाद 10 नंबर पहनने नहीं दिया जाएगा। उनके सम्मान में 10 नंबर को रिटायर किया जाएगा। हम उनके वर्ल्ड कप जिताने के बदले मे इतना तो कर ही सकते हैं। ये पहली बार नहीं है जब अर्जेंटीना ने नंबर 10 को रिटायर करने का प्लान बनाया है। Diego Maradona भी पहले अरेजेंटीना की ओर से इसी नंबर की जर्सी को पहनकर खेला करते थे। ऐसे में 2002 में इस जर्सी नंबर को रिटायर करने का फैसला लिया गया था हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल उसी साल FIFA वर्ल्ड कप ने एक नया नियम बना दिया था। कोरिया और जापान में चल रहे वर्ल्ड कप में ये निर्धारित किया गया कि 23 तक सभी नंबरों की जर्सियां ही सभी टीम के मेंबर्स को पहननी होंगी।
अगला वर्ल्ड कप मेसी का नहीं