National Youth Awards: राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए फौरन करें अप्लाई, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने की अपील

National Youth Awards: युवाओं के लिए खेल मंत्रालय की ओर से सुनहरा मौका सामने आया है। जिनकी उम्र 15 से 29 साल के बीच है। उन्हें राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल सकता है। इसके लिए 1 नवंबर 2024 से फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई। आखिरी तारीख 15 नवंबर 2024 है

अपडेटेड Nov 02, 2024 पर 11:12 AM
National Youth Awards: राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए किसी भी क्षेत्र में काम करने वाले युवा अप्लाई कर सकते हैं।

देश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खेल मंत्रालय की इस कदम से युवाओं को सुनहर मौका मिल रहा है। दरअसल राष्ट्रीय युवा पुरस्कार के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए केन्‍द्रीय खेल मंत्री डॉ0 मनसुख मांडविया ने युवाओं युवाओं से इस मौके का फायदा उठाने की अपील की है। राष्‍ट्रीय युवा पुरस्‍कार 2022-23 के लिए अप्लाई करें। ये पुरस्‍कार 15 से 29 साल के उम्र के लोग अप्लाई कर सकते हैं। इस पुरस्कार के जरिए भारत के विकास में योगदान देने वाले युवाओं की नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सेवा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान किया जाता है।

इन पुरस्कारों में व्यक्तियों को एक मेडल, प्रमाणपत्र और 1 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। वहीं युवा संगठनों को 3 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है। बता दें कि युवा मामलों और खेल मंत्रालय ने साल 2022-23 के लिए राष्ट्रीय युवा पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों और संगठनों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है।

खेल मंत्री ने युवाओं से की अपील


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर केंद्रीय खेल मंत्री ने एक पोस्ट के जरिए युवाओं को इसमें हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि राष्ट्र निर्माण में आपके अनमोल योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘राष्ट्रीय युवा पुरस्कार - 2022-23’ के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 1 नवंबर से अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर 2024 है। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने योगदान को राष्ट्र के सामने पेश करें। इस पुरस्कार को हासिल करने के लिए युवा किसी भी क्षेत्र में काम कर रहे हों, वो अप्लाई कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार के जरिए देश के विकास और सामाजिक प्रगति में बेहतर योगदान देने वाले व्यक्तियों और संगठनों का सम्मान किया जाता है। इसमें पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक धरोहर की रक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान भी शामिल है।

IND vs NZ Test: पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर ढेर, जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने झटके 9 विकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।