Neeraj Chopra Wife : गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की दुल्हन हिमानी भी हैं खिलाड़ी, इस खेल से है नाता

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने साल 2025 में चुपचाप शादी कर सबको सरप्राइज कर दिया है। नीरज ने रविवार (19 जनवरी) को सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स को यह खुशखबरी दी है

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 11:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Neeraj Chopra Wife : हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी हैं

Neeraj Chopra Married  : भारत के सुपरस्टार खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने रविवार को फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। नए साल में भारत के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने अपने जिंदगी में नए चैप्टर की शुरुआत कर ली है। नीरज चोपड़ा एक से दो हो गए हैं। रविवार को उन्होंने अपनी शादी की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की है। नीरज ने रविवार 19 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपनी शादी की 3 फोटो शेयर कर फैंस को इसकी जानकारी दी।

नीरज चोपड़ा ने की शादी

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की.' उन्होंने आगे लिखा, 'मैं हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जो हमें इस पल के लिए एकसाथ लाया है.' आखिर में नीरज ने अपने और हिमानी का नाम लिखते हुए बीच में दिल वाली इमोजी लगाई। बता दें कि नीरज चोपड़ा की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग ये जानने में उत्सुक हैं कि उनकी वाइफ कौन हैं? आइए बताते हैं इस बारे में।


 

कौन हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी

जानकारी के मुताबिक नीरज चोपड़ा की पत्नी का पूरा नाम हिमानी मोर है और वो हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं। हिमानी मोर एक टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी में टेनिस कोच के रूप में काम किया है। नीरज चोपड़ा ने काफी गुपचुप तरीके से शादी की है। जानकारी के मुताबिक इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।